विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Gangrape In Gwalior

गुडग़ांव के बाद ग्वालियर में गैंगरेप, किशोरी ने किया आत्मदाह

Dainik Bhaskar News | Oct 12, 2012, 03:10AM IST
 
 


ग्वालियर। उटीला इलाके के बंधौली गांव में एक किशोरी ने गैंग रेप किए जाने के बाद लोक-लाज के डर से आत्मदाह कर लिया। कमलाराजा अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार की है। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर बहला-फुसलाकर अपहरण,  सामूहिक दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है।


उटीला थाना क्षेत्र के बंधौली गांव में रहने वाले पूरन जाटव ने बताया कि उसकी बेटी आरती (15) को उसके पड़ोस में रहने वाले मनीष, ओमकार वाल्मीकि और सुरेंद्र उर्फ टिल्लू जाटव नौ अक्टूबर की शाम बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे।


सुबह लौटकर उसने बताया कि इन लोगों ने रात भर सारकी खो में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया है। पूरन अपने परिजनों के साथ पुलिस थाने जाकर शिकायत करने की तैयारी कर रहा था तभी आरती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आग लगा ली। पूरन और उनके परिजनों ने खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला और कमलाराजा अस्पताल ले आए। इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। उटीला थाने की पुलिस ने दो आरोपियों ओमकार और मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रेप की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


किशोरी के पिता ने गांव के तीन लोगों पर बहला फुसलाकर ले जाने और किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि इससे परेशान होकर ही उसने आत्मदाह किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।
-रघुवंश सिंह, एएसपी, देहात

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment