विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Good Weather In Gwalior

दोपहर तक कड़ी धूप फिर छाए बादल और शाम को रिमझिम

Dainik Bhaskar News | Jul 30, 2012, 07:26AM IST
 
 

ग्वालियर। मानसूनी हवा की पल-पल बदल रही दिशा और गति से शहर के मौसम का मिजाज तय नहीं हो पा रहा है। रविवार को दोपहर से शाम तक छाई काली घटाओं ने बारिश की आस जगाई, लेकिन आखिर में निराशा हाथ लगी। कहीं-कहीं रिमझिम फुहारें बरसीं। रात 8.30 बजे तक सिर्फ 0.6 मिलीमीटर ही बारिश रिकार्ड हो सकी। रविवार को दोपहर 12 से दो बजे तक तेज धूप निकलने के बाद करीब तीन बजे काले बादलों ने शहर को कुछ यूं घेरा कि दोपहर में ही रात होने का आभास होने लगा। चारों ओर काली घनी घटाएं छाने से अंधेरा छा गया। करीब दो घंटे तक ऐसा ही नजारा बना रहा।

दोपहर में तेज धूप निकलने से पिछले दिन की अपेक्षा अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़ गया। उधर, न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। सुबह आद्र्रता 89 फीसदी और शाम को 88 फीसदी रिकॉर्ड की गई।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment