राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
प्रदेश में शीतलहर, ठंड से छात्रा की मौत, दतिया में पारा 0.5 डिग्री
भास्कर न्यूज | Jan 06, 2013, 11:56AM IST

ग्वालियर/भोपाल. हिमालय में हो रही बर्फबारी के कारण लगातार दूसरे दिन लगभग पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को भी शीतलहर चली।
शनिवार को दतिया में न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में शीतलहर का प्रभाव नहीं रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधर, सतना जिले के इमिलिया में शुक्रवार को ९वीं की छात्रा की ठंड से मौत हो गई। १५ वर्षीय बबीता को अचानक उल्टियां शुरू हुईं और थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
आगे क्या
मौसम केंद्र ने आगामी दो-तीन दिन तक शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम केंद्र के निदेशक डीपी दुबे ने बताया कि अब हवाओं की दिशा उत्तर और उत्तर-पूर्वी हो गई है। इस वजह से कश्मीर में बर्फबारी शुरू होने से शहर में ठंडी हवा आ रही है।
तापमान (डिग्री सेल्सि.में)
शहर न्यूनतम
दतिया 0.5
नौगांव 1
ग्वालियर 1.4
खजुराहो 2
गुना 3.2
पचमढ़ी 4.2
सीहोर 4.4
राजगढ़ 5.2
भोपाल 7
विदिशा 7






