विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Gwalior Carnival Starts With Hot Dance

ग्वालियर कार्निवाल-2012 : म्यूजिक और मस्ती से झूम उठा पूरा शहर

1 of 5 Photos

ग्वालियर। बैजाताल के तैरते रंगमंच पर रविवार को ग्वालियर कार्निवाल की ग्रांड ओपनिंग हुई। कार्यक्रम में लेजर शो सभी के आकर्षण का केन्द्र रहा। लगभग बीस मिनट चले इस शो में लेजर लाइट से विश्व मानचित्र पर भारत और भारत में ग्वालियर को दिखाया गया।

नॉन स्टॉप म्यूजिक बीट्स से गूंजता परिसर, बैंड से निकलती देश भक्ति की धुनें, आतिशबाजी से गूंजता आसमान, रंग बिरंगी रोशनी से नहाया बैजाताल, धुएं में नेशनल फ्लैग बनाती लेजर लाइट्स और तालियों से जोशीला उत्साह वर्धन करते लोग। ऐसा ही नजारा बैजाताल पर देखने को मिला। अवसर था 'ग्वालियर कार्निवालÓ की धमाकेदार ग्रांड ओपनिंग का। ओपनिंग में सिंधिया स्कूल फोर्ट के स्टूडेंट्स ने ड्रम, गिटार, सितार, तबला, हारमोनियम सहित अन्य वाद्य यंत्रों पर राग दरबारी, क्लासिकल और वेस्टर्न म्यूजिकल परफार्मेंस दी। 46 स्टूडेंट्स ने ए वतन-ए वतन हमको तेरी कसम गीत से शुरुआत की और सारे जहां से अच्छा गीतों की धुनों से शाम संगीतमय बना दी। कार्यक्रम के बीच और अंत में बैजाताल पर जोरदार आतिशबाजी की गई।

तस्वीरों के जरिए जानें ओपनिंग डे पर क्या-क्या हुआ...


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment