विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Highcourt Decesion On Sms

हाईकोर्ट के केस की जानकारी SMS पर मिलेगी

Dainik Bhaskar News | Jul 21, 2012, 07:16AM IST
 
 

ग्वालियर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जिन पक्षकारों के केस चल रहे हैं, वे अब घर बैठे ही अपने केस की ताजा स्थिति पता कर सकेंगे। इसके साथ ही फैसले की कॉपी निकालने का आवेदन भी एसएमएस के जरिए किया जा सकेगा। इसके लिए हाईकोर्ट की तीनों खंडपीठों में एसएमएस केस इनक्वायरी सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसे 15 अगस्त तक लांच किया जा सकता है। नई व्यवस्था से प्रदेश के दूरदराज वाले इलाकों के पक्षकारों को केस की ताजा स्थिति जानने के लिए कोर्ट या वकीलों के चक्कर नहीं काटना पड़ेंगे।

एसएमएस केस इनक्वायरी सिस्टम सेवा का उपयोग करने के लिए यूनिफाइड मोबाइल फोन नंबर 9425411511 पर एसएमएस करना होगा। एसएमएस में केस का प्रकार और केस नंबर टाइप करना होगा। कुछ ही देर में आपके मोबाइल फोन पर एक एसएमएस आएगा। इसमें केस की पिछली तारीख, संक्षिप्त आदेश एवं अगली तारीख की जानकारी होगी। फिलहाल यह सिस्टम परीक्षण के दौर में है। इसे जबलपुर मुख्य खंडपीठ में ट्रॉयल फेज में शुरू किया गया है। अगस्त माह के पहले सप्ताह में बतौर ट्रायल इसे इंदौर एवं ग्वालियर खंडपीठ में शुरू कर दिया जाएगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment