ग्वालियर.सारा गगन मंडप है, सारा जग बाराती, गीत के बोल बसंत पंचमी पर शनिवार को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनों पर सटीक साबित हो रहे थे। अचलेश्वर न्यास ने तो विवाह का कुंभ आयोजित कर 3१९ युवक-युवतियों के घर बसाए। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सम्मेलनों में 446 जोड़ों के विवाह कराए गए।
अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास का सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह अचलेश्वर धाम मेला ग्राउंड पर संपन्न हुआ। न्यास के अध्यक्ष अध्यक्ष बसंत शर्मा, सचिव राजीव चड्ढा, न्यासी जगदीश सिंघल ने द्वाराचार किया।
सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने किया। वर-वधुओं के साथ आए परिजनों की भीड़ को देखकर ऐसा लगा मानो पूरा शहर अचलेश्वर धाम में सिमट गया हो। बाबा प्रीतम सिंह, संत रमेश लाल, कलेक्टर पी. नरहरि ने 319 जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
संयोजक संजय सूरी ने बताया कि उपहार रविवार को सुबह दस बजे अचलेश्वर मंदिर से वितरित किए जाएंगे।