कुशवाहा प्रकरण पर गंभीर है भाजपा : तोमर
Source: Bhaskar.com | Last Updated 04:47(08/01/12)
ग्वालियर. बसपा से निकाले जाने के बाद पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाहा के भाजपा में आने से मची उठापटक पर भाजपा बेहद गंभीर है। इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के रुख को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उप्र के प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।
श्री तोमर ग्वालियर व्यापार मेला के उद्घाटन समारोह में शामिल होने यहां आए थे। उन्होंने कहा- इस मामले में शीर्ष स्तर पर मंथन हुआ है। यह पूछे जाने पर कि बसपा के दागी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को भाजपा में शामिल करने का फैसला क्या बिना सोच विचार के लिया गया था? उन्होंने कहा-ऐसी कोई बात नहीं है।
अन्य मुद्दों की तरह इस पर भी चर्चा हुई थी, उस समय ऐसी परिस्थितियां नहीं थीं, जैसी उन्हें पार्टी में शामिल होने के बाद उत्पन्न हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में इस तरह की प्रतिक्रिया हो सकती है, यह सोचा नहीं था।