विज्ञापन
 
 
 
 

इधर पिटे, उधर दिखाई दबंगई

 
Source: bhaskar news   |   Last Updated 02:49(22/01/12)
 
 
 
 
ग्वालियर. शनिवार को शहर की पुलिस के दो रूप दिखाई दिए। बड़ागांव स्थित प्रेस्टन कॉलेज में उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पहुंचे महाराजपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर जीडी विमल और सिपाही प्रताप सिंह ने सूझबूझ का परिचय नहीं दिया, लिहाजा उपद्रवियों ने उनकी पिटाई कर दी। दरअसल यहां उपद्रवियों के मुकाबले पुलिस की संख्या काफी कम थी। उधर मुरार में जब इन्हीं उपद्रवियों ने दुकानें बंद कराने के लिए पथराव किया तो एडीशनल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने दबंगई का परिचय देते हुए जीप से उतरकर बाइक की सवारी की और उपद्रवियों का पीछा किया। इससे उपद्रवी भाग खड़े हुए।

प्रेस्टन कॉलेज परिसर में उपद्रवियों ने पुलिस पार्टी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने पुलिस की जीप तोड़ने के साथ ही महाराजपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर और सिपाही की पिटाई कर दी। उपद्रवियों ने कॉलेज स्टाफ पर भी हमला किया। कुछ कर्मचारियों ने तो बाथरूम एवं कमरों में घुसकर जान बचाई। पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों से बचकर किसी तरह वायरलेस सेट पर मैसेज दिया तब महाराजपुरा और गोला का मंदिर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर उपद्रवी भाग निकले।


इनको लगी चोट: कॉलेज में उपद्रवियों के हमले के दौरान संचालक प्रवीण त्रिपाठी, सुपरवाइजर आदित्य त्रिपाठी, शिक्षक राजाराम, केके श्रीवास्तव, पवन दुबे, प्रदीप के साथ ही सब इंस्पेक्टर जीडी विमल और सिपाही प्रताप सिंह को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को मुरार अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुरार में उपद्रव की कोशिश: प्रेस्टन कॉलेज में तोड़फोड़ करने के बाद उपद्रवी मुरार पहुंच गए। मुरार के बस स्टैंड चौराहा, बारादरी, सदर बाजार की दुकानें इन्होंने बंद कराईं। जो लोग दुकानें बंद नहीं कर रहे थे उनके साथ उपद्रवियों ने अभद्रता की। उपद्रवियों के मुरार पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।

मेरे घर में तोड़फोड़ कर दी : सिरौल रोड स्थित शीतला कॉलोनी में रहने वाले बाबू सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की है। इनका कहना है कि प्रेस्टन कॉलेज में तोड़फोड़ के मामले को लेकर पुलिस आई थी और पूरे घर को तहस-नहस कर गई। श्री सिंह का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।


उपद्रव करने वाले पांच लोग हाथ आ गए हैं
॥महाराजपुरा थाने में सब इंस्पेक्टर जीडी विमल की शिकायत पर रवि गुर्जर, अल्लाह खां, रामनिवास सहित 40-50 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा और लोक संपति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रेस्टन कॉलेज के रजिस्ट्रार पंकज मिश्रा की शिकायत पर 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, संपति को क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं मुरार थाने की पुलिस ने अब्दुल खान, रविंद्र गुर्जर, अजहरउद्दीन, रामनिवास और अक्षत ठाकुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
रामजी श्रीवास्तव, एडीशनल एसपी, पूर्व क्षेत्र


कॉलेज स्टाफ को पीटा
॥कॉलेज में तोड़फोड़ मृतक छात्र के परिजन एवं दोस्तों ने की है। उपद्रवियों ने कॉलेज के कमरे में लगे दरवाजे, खिड़कियों के शीशे एवं दो बस और चार कार के शीशे तोड़ दिए हैं। उन्होंने मुझे व कॉलेज स्टॉफ को भी पीटा है। इस बात की शिकायत पुलिस से की है।
प्रबोध त्रिपाठी, निदेशक, प्रेस्टन कॉलेज
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 10

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment