विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Love Run Away When They Shaw Police

साथ जीने की कसमें खाने वाले ने कुछ ही पल में तोड़ा वादा, पुलिस को देखा तो लगा दी दौड़

1 of 2 Photos

ग्वालियर। चिडिय़ाघर में गर्लफ्रेंड का हाथ थामे जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाने वाले युवक को कुछ ही देर में अपना वादा तोडऩा पड़ा। यहां ऑपरेशन मजनूं के तहत कार्रवाई करने पहुंचीं महिला पुलिसकर्मियों को देख इस युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़कर दौड़ लगा दी। युवक को भागता देख उसकी गर्लफ्रेंड भी घबराकर दूसरी दिशा में भागने लगी, लेकिन हड़बड़ी में उसका पर्स बेंच पर छूट गया। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे बुलाकर पर्स दिया और दोबारा सार्वजनिक स्थल पर इस तरह का व्यवहार न करने की हिदायत दी।

 

यहीं पर एक युवक-युवती बेंच पर बैठे महिला पुलिसकर्मियों को दिखाई दिए। पुलिसकर्मी पूछताछ के लिए इनके पास जा रही थीं, तभी युवक को इनके पीछे आते वर्दीधारी पुलिसकर्मी दिखाई दे गए और उसने युवती को छोड़कर दौड़ लगा दी। इसके बाद युवती भी अपना पर्स बेंच पर ही छोड़कर भागी।

बीई की छात्रा को सरेराह छेडऩे वाला गिरफ्तार

तुम बहुत सुंदर लग रही हो, अपना मोबाइल नंबर मुझे दे दो। यह कहकर बीई की एक छात्रा को परेशान कर रहे राह चलते युवक को पड़ाव थाने की पुलिस ने पकड़ लिया। घटना रविवार शाम की है जब छात्रा सांई बाबा मंदिर के दर्शन करके घर लौट रही थी।

गांधी नगर में रहने वाली इस छात्रा का द्वारिकापुरी से एक युवक ने पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करते हुए इस युवक ने छात्रा से कहा कि तुम बहुत सुंदर लग रही हो, मुझे अपना मोबाइल नंबर दे दो। छात्रा ने उसे अपना नंबर तो नहीं दिया, बल्कि अपने भाई को फोन कर दिया। घटना उसके घर के नजदीक की थी, इसलिए भाई भी तुरंत ही मौके पर पहुंच गया। उसने युवक को बातों में उलझाकर शांतिदूत सेल को कॉल कर दिया। इस पर टीआई पड़ाव अनिल उपाध्याय तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। टीआई के अनुसार युवक का नाम देवेंद्र शर्मा है। वह रौन का निवासी है और बीए का छात्र है। उसके खिलाफ इशारेबाजी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
 


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment