ग्वालियर। बहोड़ापुर इलाके में कोटेश्वर मंदिर के पास स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने लाइसेंसी बंदूक से स्कूल संचालक पर तीन गोलियां चलाईं। हमलावर एक पुलिस हवलदार के भाई बताए गए हैं। हत्या के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।