विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Murder Of A Girl

छात्रा को पहले धमकाया, जब नहीं मानी तो कर दिया बड़ा गुनाह

Dainik Bhaskar News | Jul 30, 2012, 07:02AM IST
 
 

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर के गोलपाड़ा में शनिवार की सुबह केआरजी कॉलेज की छात्रा दीप्ति गुप्ता (19) की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार की दोपहर बिरलानगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दीप्ति उससे बात नहीं करना चाहती थी और घटना से पहले दीप्ति ने उसे चांटा मारा था, इसलिए हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कट्टा बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. जीके पाठक ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार को दोपहर सूचना मिली थी कि आरोपी गौतम शर्मा (23) पुत्र विष्णु शर्मा भिंड से लौट रहा है।

इस पर एक जवान को भिंड से ही उसके पीछे लगा दिया गया। गौतम जब बिरलानगर स्टेशन से बिरलानगर की ओर जा रहा था तभी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। जिस कट्टे से उसने दीप्ति की हत्या की थी, वह बरामद कर लिया गया है। हत्या के बाद गौतम बस स्टैंड से बस पकड़कर भिंड में अपनी मौसी के यहां चला गया था। जब मौसी व मौसा को छात्रा की हत्या के संबंध में जानकारी मिली तो उन्होंने गौतम को अपने घर से चले जाने व पुलिस थाने में सरेंडर करने को कहा। इसके बाद वह ट्रेन से ग्वालियर आया और यहां से मुरैना जाने की तैयारी कर रहा था।

खुदकुशी का नाटक नहीं चला तो हत्या कर दी

गौतम ने पूछताछ में बताया कि दीप्ति उससे बात नहीं करती थी। उसने दीप्ति की बहन के मोबाइल पर मैसेज दिया था कि अगर दीप्ति बात नहीं करेगी तो वह खुदकुशी कर लेगा। दीप्ति व उसकी बहन ने इस मैसेज को महत्व नहीं दिया। उसे दीप्ति के कोचिंग जाने का रास्ता पता था, इसलिए शनिवार को सुबह वह उसके पहुंचने से पहले गली में पहुंच गया। दीप्ति के आने पर उसे रोककर बात करने की कोशिश की तो दीप्ति ने उसे चांटा मार दिया। इसके बाद उसने दीप्ति को रोकने के लिए खुद की कनपटी पर कट्टा तान कर खुदकुशी की धमकी दी। लेकिन दीप्ति धमकी को नजरअंदाज करते हुए जाने लगी तो गौतम ने उसके पेट पर गोली चला दी और भाग गया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment