विज्ञापन
 
 
 
 

मोबाइल ले लो, लेकिन करवा लो नसबंदी, प्लीज...

 
Source: Dainik Bhaskar News   |   Last Updated 07:03(10/02/12)
 
 
 
 
ग्वालियर। नसबंदी कराओ मोबाइल से लेकर साड़ी व अन्य उपहार ले जाओ की योजना चलाने के बाद भी प्रशासन लोगों को नसबंदी कराने के लिए तैयार करने में कामयाब नहीं हुआ। यही वजह है कि शहर में गुरुवार को लगे शिविरों में नसबंदी के महज 156 ऑपरेशन हुए, जबकि लक्ष्य दो हजार का था। उधर, मेला शिविरों को सफल बनाने के निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं जेएन कंसोटिया ने दिए हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को परिवार नियोजन के लिए नसबंदी शिविर लगाकर दो हजार ऑपरेशन करने का लक्ष्य दिया गया था। शिविर को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तमाम उपहार भी रखे थे। इसके बाद भी महानगर में सिर्फ 156 नसबंदी के ऑपरेशन हो सके। इसमें से 16 केस पुरुष नसबंदी के हुए हैं, जिन्हें मौके पर ही मोबाइल हैंडसेट दिया गया। वहीं, महिलाओं को साड़ी दी गई। सबसे अधिक 49 ऑपरेशन लक्ष्मीगंज प्रसूति गृह एवं सबसे कम पांच -पांच हेमसिंह की परेड व जनकगंज डिस्पेंसरी में हुए। कम नसबंदी केस होने पर संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. निधि व्यास ने कहा कि सिविल सर्जन से संस्थानवार रिपोर्ट मंगवाई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तभी उसकी सास आ गई
- लधेड़ी अस्पताल पहुंची दो बच्चों की मां नसबंदी कराना चाहती थी। डॉक्टर उसका फार्म भरने ही वाले थे कि तभी उसकी सास वहां आ गई और उसे बुरा -भला कहते हुए अपने साथ ले गई।
- एक व्यक्तिने सीएमएचओ कार्यालय में फोन किया कि वह नसबंदी कराने को तैयार है, उसे लाने के लिए वाहन भेजा जाए। यह व्यक्ति स्वयं को जनकगंज डिस्पेंसरी के पास का बता रहा था। जब उसे डिस्पेंसरी में जाकर ही ऑपरेशन कराने की बात कही तो उसने फोन काट दिया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 7

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment