विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Ruchi Tripathi In Gwalior

इस होनहार लड़की की जितनी तारीफ की जाए कम है

Dainik Bhaskar News | Jul 04, 2012, 00:05AM IST
 
 

ग्वालियर। ग्वालियर की उभरती कलाकार रुचि त्रिपाठी को शहरवासी बहुत जल्द बड़े पर्दे पर देखेंगे। वे अक्टूबर में रिलीज होने वाली फिल्म म्युजिक मेरी जान में लीड रोल में दिखाई देंगी। सोमवार को ग्वालियर स्टेशन पर शूटिंग से लौटीं रुचि ने सिटी भास्कर से बातचीत में बताया कि शूटिंग में जो वक्त उन्होंने बिताया है वो जिंदगी भर नहीं भूलेंगी। इतने कम समय में छोटे शहर की एक लड़की की यह बड़ी उपलब्धि किसी मायने में कम नहीं आंकी जा सकती।

मूवी में अपने रोल के बारे में रुचि ने कहा कि वो इस मूवी में अपराजिता घोष नाम की लड़की का रोल कर रही हैं, जिसके बड़े-बड़े सपने हैं। वे एक बहुत बड़ी डांसर बनना चाहती हैं। इसके लिए अपने घर पर झूठ बोलकर एक डांसिंग रियलिटी शो में हिस्सा लेने चली जाती हैं। जिस पर पूरी कहानी आधारित है। रुचि ने कहा कि यह मूवी एक रियलिटी शो पर आधारित है। इसमें शो का सच दिखाया गया है कि कैसे प्रतिभागी को शो से बाहर किया जाता है । रुचि ने मूवी की स्टोरी को सीक्रेट रखा और उसके बारे में ज्यादा बात नहीं की। इस फिल्म को तनुजा शंकर ने डायरेक्ट किया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment