राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सिवनी में सफेद चादर, फसलें तबाह
Bhaskar News
| Feb 17, 2013, 06:16AM IST

जबलपुर/सिवनी। शनिवार की अपरान्ह सिवनी में चले तेज तूफान और ओला वृष्टि ने तबाही मचा दी। शहर में ओलों की सफेद चादर बिछ गई और दर्जनों होर्डिग्स, छप्पर उड़ गए। इतनी ही गाड़ियां छतिग्रस्त हो गईं और कई लोग हल्के-फुल्के घायल हो गए। फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इसी तरह जबलपुर, नरसिंहपुर, डिंडौरी और कटनी में भी ओलों ने तबाही मचाई है। डिंडौरी और कटनी में आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अचानक हुई ओलावृष्टि से शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लगभग बीस मिनट गिरे ओलो के कहर से मानो पूरा जनजीवन ठहर गया हो। ओलावृष्टि रुकते ही घरों व दुकानों के शटर व दरवाजे पुन: खुल गए और लोगों ने झाड़ुओं से ओलो को हटाने का प्रयास किया। यहां तेज हवा पानी के साथ गिरे आंवले के आकार के ओलों ने सड़कों,छतों, एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान को सफेद चादर से ढक दिया। यहां ओले लगभग आधे घंटे तक नहीं घुल पाये।
डिंडौरी में 1 मृत, 8 घायल
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गाड़ासरई में एक महिला की मौत और उसके परिवार के ही पांच सदस्य घायल हो गए हैं। मेंहदवानी में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बजाग के सुनपुरी में खलिहान में आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशी जिंदा जल गए। ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। शनिवार को गाड़ासरई में तेज बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरे। पंद्रह मिनट तक खेतों में ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। दोपहर बाद पानी की बाछौरों के साथ ओले गिरे। सड़कों और खेतों पर सफेद चादर बिछ गई।
गाज गिरने से तीन की मौत, दो घायल
सतना. बुंदेलखंड अंचल में बीते 48 घंटे से जहां गरज- चमक के साथ रुक-रुक कर होने वाली बारिस का दौर जारी है वहीं आकाशीय बिजली गिरने का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। आकाशीय बिजली गिरने से जहां पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग- अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में एक व्यक्ति झुलस कर घायल हो गया।






