विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> The Complaint Of The IAS Wife Registered

आईएएस की पत्नी को करता था अश्लील मैसेज, 20 दिन बाद दर्ज हुआ मामला

Bhaskar News | Feb 18, 2013, 05:41AM IST
 
 

 
श्योपुर। मध्यप्रदेश में एक आईएएस अधिकारी व श्योपुर जिले के पूर्व कलेक्टर की पत्नी को छेड़खानी का मामला दर्ज कराने के लिए 20 दिन भटकना पड़ा। शनिवार को पुलिस ने तब शिकायत दर्ज की जब आईएएस की पत्नी ने प्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता व चंबल के आईजी एसएम अफजल को फोन कर इसकी शिकायत की।
 
जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) कार्यालय में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर दीपक त्रिपाठी पर आरोप लगे हैं। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने आईएएस सोहेल अख्तर की पत्नी शबनम के फेसबुक आईडी पर अश्लील मैसेज व फोटो मेल किए। शबनम डीपीसी कार्यालय में ही डाटा एंट्री ऑपरेटर हैं। उनके पति सोहेल अख्तर वर्ष 2000 से मार्च 2002 तक श्योपुर के कलेक्टर रहे हैं। वर्तमान में वे इंफाल में पदस्थ हैं।
 
शबनम ने पहले 27 जनवरी को त्रिपाठी की शिकायत स्थानीय पुलिस में की। वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। पूरे 20 दिन तक इंतजार करने के बाद शनिवार को उन्होंने गृहमंत्री और चंबल आईजी को अपनी शिकायत बताई। आईजी ने फोन कर कोतवाली पुलिस को त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
 
पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच में देर इसलिए हुई, क्योंकि दोनों सरकारी कर्मचारी हैं। जांच के बाद दीपक त्रिपाठी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
-बीएस कुशवाह, टीआई, कोतवाली श्योपुर 
 
‘मैंने किसी की मेल आईडी पर न तो अश्लील फोटो और मैसेज भेजे हैं और न ही छेड़छाड़ की है।’
दीपक त्रिपाठी, असिस्टेंट इंजीनियर
 

आपकी राय

 

गृहमंत्री से शिकायत करने पर हुआ मामला दर्ज

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment