राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अब खजुराहो तक मिलेगी आपको 'छुकछुक'
Bhaskar News | Mar 11, 2012, 04:09AM IST

रेल बजट में उदयपुर-ग्वालियर इंटरसिटी को खजुराहो तक बढ़ाने की घोषणा की गई थी। ग्वालियर-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को भी दिल्ली (सराय रोहिला)तक बढ़ाने की घोषणा की गई थी। रेलवे के पास रैक की कमी के कारण इन दोनों ही ट्रेनों के मार्ग में वृद्धि तत्काल नहीं की जा सकी थी। छिंदवाड़ा-ग्वालियर एक्सप्रेस को चार माह पूर्व ही अतिरिक्त रैक की व्यवस्था हो जाने पर दिल्ली तक बढ़ाया गया है। संसद में नया रेल बजट आने से पहले पिछले बजट की घोषणाओं को पूरा करने की प्रक्रिया के तहत उदयपुर-ग्वालियर इंटरसिटी को खजुराहो तक बढ़ाने के लिए नार्थ-वेस्टर्न रेलवे ने रैक की व्यवस्था कर ली है। उदयपुर व जयपुर से लगभग एक दर्जन कोच की रैक ग्वालियर रवाना कर दी गई है।
ग्वालियर से खजुराहो तक मिलेगी सीधी ट्रेन
उदयपुर-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस के खजुराहो तक बढ़ जाने से ग्वालियर से खजुराहो तक जाने वाले पर्यटकों के लिए एक सीधी ट्रेन मिल जाएगी। प्रदेश में खजुराहो महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है और ग्वालियर आने वाले पर्यटकों के लिए खजुराहो जाने के लिए कोई भी ट्रेन सेवा नहीं थी। इस कारण ग्वालियर आने वाले पर्यटकों को खजुराहो जाने के लिए यहां से टैक्सी सेवा लेना पड़ती थी।





