विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Yashvir Singh's Daughter Was Put The Question BeforeCM , How I Will Contineu My Studies

शहीद यशवीर सिंह की बेटी ने सीएम से से किया सवाल, मामाजी अब कैसे होगी मेरी पढ़ाई

bhaskar news | Jan 18, 2013, 08:35AM IST
 
 


सबलगढ़ । मामाजी, पापा तो चले गए....अब मेरी पढ़ाई कैसे होगी, पढ़ाई का बोझ कौन उठाएगा। गुरुवार को सबलगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सामने जब शहीद यशवीर सिंह की बेटी नम्रता ने यह सवाल रखा तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो आईं।

   भावुक हुए सीएम ने नम्रता के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा- तुम चिंता मत करो। तुम्हारी पढ़ाई व परिवार की जिम्मेदारी अब मेरी है। बेफिक्र होकर पढ़ाई करो। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर व स्थानीय नेता भी थे। मुख्यमंत्री गुरुवार को सबलगढ़ पहुंचे।

उन्होंने शहीद सीआरपीएफ जवान यशवीर सिंह जादौन के परिवार वालों को 15 लाख रु की राशि भेंट की। उन्होंने  कहा कि सरकार शहीद के परिवार को मुरैना-सबलगढ़ में से किसी एक स्थान पर  प्लाट दिलाएगी। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि जब भी कोई जरूरत या मदद की दरकार हो, वे हमेशा परिवार की सहायता के लिए तैयार रहेंगे। 

सैनिक स्कूल में करा दें एडमिशन: शहीद यशवीर सिंह के 12 वर्षीय बेटे विनायक ने सीएम  से कहा वह भी सैनिक बनना चाहता है। इसलिए उसका प्रवेश सैनिक स्कूल रीवा या फिर मिलिट्री स्कूल धौलपुर में करा दें। विनायक से मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन स्कूलों की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करे। प्रवेश कराने में पूरी मदद करेंगे।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment