विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> 20 Lakh Priced Jwellary Stolen From Train

महिला जा रही थी मुंबई, तभी बीच रास्ते ट्रेन में उसके साथ हो गया हादसा

Dainik Bhaskar News | Dec 12, 2012, 04:49AM IST
 
 


इंदौर। अवंतिका एक्सप्रेस में एक महिला के 20 लाख रुपए कीमत के सोने और डायमंड के जेवर चोरी हो गए। महिला मुंबई से इंदौर शादी में आ रही थी और रात को जेवर का पर्स सिर के नीचे रखकर सो रही थी। सुबह नींद खुली तो पर्स गायब था।

एसपी जितेंद्रसिंह कुशवाह के मुताबिक वारदात ज्योत्स्ना (55) पति दिनेश कुमार शुक्ला निवासी सागर संगम सोसायटी सेंट्रल नवी मुंबई के साथ हुई है। वे ट्रेन के एचए-1 कोच में सफर कर रही थीं। रात में सोने और डायमंड के जेवर का पर्स सिर के नीचे रखकर सो गईं। बदमाश पर्स चुरा ले गए। जेवर की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

फरियादी के  मुताबिक वह सोमवार शाम ट्रेन में सवार हुई थी। राजेंद्रनगर क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार हेमंत मिश्रा के घर शादी में शामिल होना था। रात दो बजे तक पर्स बर्थ पर ही रखा था। उज्जैन के पास नींद खुली तो पर्स गायब था। महिला ने टीटी व कोच अटैंडर को घटना के बारे में बताया। इंदौर जीआरपी थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि पर्स में सोने व डायमंड की आठ चूडिय़ां व 15 हजार 500 रुपए थे। पुलिस ने मामले की जीरो पर कार्रवाई कर रतलाम पुलिस को जांच सौंप दी है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment