राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
थर्ड एसी कोच तीन घंटे में ही पैक, स्लीपर का हाल हुआ बुरा
Dainik Bhaskar News
| Apr 26, 2012, 03:25AM IST

रेलवे ने बुधवार से पटना-इंदौर स्पेशल ट्रेन के रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए हैं। हालांकि वापसी वाली ट्रेन में रिजर्वेशन कम हुए हैं। यह विशेष ट्रेन (09305) 3 मई से 28 जून तक हर सोमवार और गुरुवार को इंदौर से पटना व 4 मई से 29 जून तक हर मंगलवार और शुक्रवार को पटना से इंदौर (09306) के बीच चलेगी। ट्रेन में दो थर्ड एसी, 12 स्लीपर और चार सामान्य श्रेणी के कोच समेत कुल 18 कोच होंगे।
आगे की तारीखों में भी अच्छी बुकिंग
तारीख------स्लीपर------थर्ड एसी
3 मई-----132 उपलब्ध-----वेटिंग-14
7 मई-----367 उपलब्ध-----आरएसी-10
10 मई-----392 उपलब्ध-----उपलब्ध-14
14 मई-----389 उपलब्ध-----उपलब्ध-41
17 मई-----428 उपलब्ध-----उपलब्ध-34
21 मई-----417 उपलब्ध-----उपलब्ध-49
(रेलवे की वेबसाइट के अनुसार बुधवार रात साढ़े आठ बजे तक की स्थिति)
नियमित पटना एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाएं
पश्चिम रेलवे द्वारा इंदौर-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने से बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा हो जाएगी। हालांकि अभी बनारस, लखनऊ और उत्तरप्रदेश के यात्री इंदौर से पटना जाने वाली नियमित ट्रेन पर ही निर्भर हैं। यह कहना है पूर्व उत्तर भारती संघ और श्री माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार युवा मंडल के सदस्यों का। संघ के अध्यक्ष अनूप शुक्ला का कहना है स्पेशल ट्रेन दमोह-सतना होकर जाएगी। नियमित ट्रेन में कोच बढ़ाना चाहिए ताकि उप्र के यात्रियों को फायदा मिले। अभी यह ट्रेन 21 कोच से चल रही है। इसमें थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी का कोच बढ़ाकर 24 कोच से चलाया जा सकता है। युवा मंडल के संयोजक महेंद्रसिंह वर्मा ने कहा है पश्चिम रेलवे को उत्तरप्रदेश जाने वालों की भी सुध लेना चाहिए। इंदौर-कोटा ट्रेन को बरेली तक भी बढ़ाया जा सकता है।
कोच की कमी है, फिर भी गुंजाइश देखेंगे
रेलवे के पास कोच की कमी है। पटना स्पेशल भी मालवा एक्सप्रेस के रैक से चलाई जा रही है क्योंकि रेलवे से मालवा के लिए नया रैक मिला है। फिर भी मंडल पटना एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने की गुंजाइश देखेगा।
- जी.एम. नायर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रतलाम रेल मंडल





