इंदौर. नगर निगम के नए प्रशासनिक सेटअप को वित्त विभाग ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। छह हजार से ज्यादा नई नौकरियों का प्रस्ताव महापौर परिषद ने इसी महीने मंजूर किया था। अब यह प्रस्ताव फरवरी में कैबिनेट में रखा जाएगा। सरकार मुहर लगा देती है तो निगम इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती का रास्ता खुल जाएगा। स्थायी नौकरियों के अलावा एक्सपर्ट समेत 570 भर्तियां संविदा पर भी होंगी। निगम में अभी करीब 3500 अफसर-कर्मचारी हैं। निगमायुक्त ने बताया प्रमुख सचिव वित्त विभाग ने इंदौर सहित प्रदेश के तीन अन्य नगर निगमों के प्रस्तावों को भी मंजूर किया है।
संविदा पर ऐसे एक्सपर्ट की भर्ती करेगा निगम
पद पदनाम प्रस्तावित वेतन योग्यता
17 चार्टर्ड अकाउंटेंट 25,000 सीए
17 सामुदायिक विकास अधिकारी 10,000 एमए समाजशास्त्र
01 सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर 15,000 बीई (कम्प्यूटर), एमसीए
01 ई-गवर्नेंस चेंज मैनेजर 15,000 बीई (कम्प्यूटर), एमसीए
15 वॉटर सप्लाय सीवरेज इंजी. 15,000 बीई/बी.टेक (सिविल), एमई/एम.टेक (पीएचई)
20 सिविल इंजीनियर 15,000 बीई (सिविल)
15 प्रोजेक्ट मैनेजर 20,000 एमबीए
15 इन्वायरमेंटल स्पेशलिस्ट 20,000 बीई/एम. टेक (इन्वायरमेंट)
06 प्रोक्योरमेंट ऑफिसर 15000 बी.टेक, बीई (सिविल, मैकेनिकल)
01 प्रोग्रामर 12000 एमसीए/बीई (कम्प्यूटर)
224 डाटा एंट्री ऑपरेटर 7000 बीसीए/पीजीडीसीए
05 नगरीय योजना अधिकारी 25000 पीजी, पीएचडी (प्लानिंग)
15 एक्सपर्ट, सॉलिड मैनेजमेंट 20000 इंजीनियरिंग, मेडिकल, हेल्थ मैनेजमेंट डिग्री