विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> A Girl Have Accusese Rape And Making Mms On A Classmate Boy

क्लासमेट छात्रा को नशीली दवा पिलाकर कर डाली काली करतूत और फिर....

dainik bhaskar news | Dec 30, 2012, 14:29PM IST
 
 


इंदौर। होलकर साइंस कॉलेज के बीएससी के छात्र को खजराना पुलिस ने ज्यादती के मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। उसकी सहपाठी का आरोप है कि पढ़ाई के बहाने आरोपी उसे अपने घर ले गया। वहां नशीली दवाई पिलाकर ज्यादती की और एमएमएस बना लिए।

वहीं, छात्र का कहना है शादी करने से मना किया तो युवती ने केस दर्ज करा दिया।रवि के पिता सतना के अमरपाटन में इलाहाबाद बैंक के मैनेजर और भाई अनिल मंदसौर में डॉक्टर हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी और छात्रा बीएससी तृतीय वर्ष में हैं। छात्रा हीरानगर क्षेत्र में रहती है। उसने खजराना पुलिस को शिकायत की थी कि बंगाली चौराहे पर रहने वाले रवि पिता शिवलाल वर्मा ने उसके साथ ज्यादती कर अश्लील एमएमएस बनाए हैं। इस पर शुक्रवार को ज्यादती का केस दर्ज किया था। रवि को शनिवार को गिरफ्तार कर लैपटॉप व मोबाइल जब्त कर लिए। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।

दो साल की दोस्ती ज्यादती में बदली - रवि पहले मूसाखेड़ी में किराए के कमरे में रहता था। वहां भी छात्रा का आना-जाना था। सितंबर से रवि बंगाली चौराहा क्षेत्र में रहने लगा।
यहां भी वह आती-जाती थी। उसका कहना है रवि उसे पढ़ाई के बहाने घर ले जाता था।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment