विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> A Police Constable Tried To Molest His House Holder` Nine Years Girls

वर्दी वाले एक वहशी दरिंदे ने जब की मासूस से हरकत...

dainik bhaskar news | Dec 30, 2012, 12:23PM IST
 
 


इंदौर। राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को लोगों ने एक पुलिस सिपाही को जमकर पीटा और जुलूस निकालकर थाने ले गए। सिपाही ने 9 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है। टीआई के मुताबिक आरोपी का नाम रितेश पिता भगवानपुरी निवासी राजेंद्रनगर है।

पुलिस के मुताबिक मकान मालिक कुछ दिन पहले परिवार सहित झारखंड गए थे। एक दिन रितेश खुद के कमरे पर आया और बाद में टीवी देखने के बहाने मकान मालिक के घर में जा बैठा। वहां उनकी बेटी भी थी जो चौथी कक्षा में पढ़ती है। आरोपी अखबार पढ़ते हुए बच्ची से अश्लील हरकत करने लगा तो वह घबराकर दादी के पास भागी। दादी किचन में थी। बच्ची ने पूरी घटना बताई। तब तक रितेश वहां से चला गया।

यहां किराए के कमरे में रहता है। जब बच्ची के माता-पिता आए तो उन्हें घटना का पता चला। इसी बीच रितेश कमरा खाली करने केलिए सामान लेने आ गया। बच्ची के पिता ने रहवासियों की मदद से उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। सीएसपी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वह मूल रूप से धार जिले का रहने वाला है और जुलाई 2011 में पुलिस में भर्ती हुआ।

पिता प्राचार्य, भाई सब इंस्पेक्टर : अश्लील हरकत करने वाला पुलिस लाइन में पदस्थ है। अभी वह ट्रेनिंग पर है। उसके पिता कुक्षी के एक स्कूल में प्राचार्य हैं, जबकि भाई जितेंद्र पुरी सागर में सब इंस्पेक्टर है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दे दी है। पूछताछ में उसने कहा कुछ दिनों से मानसिक हालत ठीक नहीं है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment