इंदौर। चोरल डेम पर शुक्रवार को एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान कलेक्टर सहित छह अफसरों की बनाना नाव पलट गई। उन्हें बमुश्किल पानी से बाहर निकाला गया। 10-15 मिनट के इस संघर्ष के बारे में कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने भास्कर को बताया- अचानक नाव पलटने से मैं घबरा गया।
लाइफ जैकेट होने के कारण डूबा नहीं पर उलटा होने के कारण डूबने से कम नहीं था। सांस लेने की कोशिश में नाक में पानी भर गया। मैं सीधा नहीं हो पा रहा था .. तभी हाथ में बोट का कोई हिस्सा आया जिसे पकड़कर सीधा हुआ। लाइफ गार्डस ने मुझे खिंचकर बाहर निकाला। वो पल बहुत ही डरावने थे। एक मिनट के लिए लगा कि मैं तो गया।
यह बताते हुए कलेक्टर की आवाज में डर साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा मुझे तैरना नहीं आता है, इसलिए जब मुझसे बनाना राइड पर बैठने को कहा गया तो मैंने मना कर दिया। मैं बोट में बैठना चाहता था, लेकिन सबके कहने पर मैं बनाना राइड पर बैठ गया। थोड़ी देर बाद ही संतुलन बिगड़ा और हम सब पानी में थे। त्रिपाठी बोले- मैं पछता रहा हूं कि बचपन में तैराकी क्यों नहीं सीखी।
आगे की तस्वीरों में देखें कैसे बची कलेक्टर साहब की जान