विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Afraid Of The Income Tax Department 'Lakshmi' Surrender Was

आयकर विभाग से डरकर 'लक्ष्मी' हुई सरेंडर

bhasker news | Dec 19, 2012, 01:24AM IST
 
 


इंदौर. आयकर विभाग द्वारा शहर के पांच ज्वेलर्स की आठ फर्मों पर हुई सर्वे की कार्रवाई में ज्वेलर्स ने 32.80 करोड़ की अघोषित आय सरेंडर की है। ज्वेलर्स के यहां से भारी मात्रा में कागजात, हार्डडिस्क व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिसकी जांच के बाद सरेंडर राशि बढऩे की संभावना जताई जा रही है।

सर्वे की कार्रवाई सोमवार दोपहर को मुख्य आयकर आयुक्त एसके मिश्रा के निर्देश पर सीआईटी-1 एसके आनंद द्वारा की गई थी। कार्रवाई में ज्वेलर्स के यहां आभूषणों, सोने-चांदी की बिस्किट का भारी स्टॉक पाया गया।

इसकी जांच में अधिकारियों को पूरी रात लग गई और कार्रवाई मंगलवार अलसुबह चार बजे जाकर खत्म हुई। सर्वे में ज्वेलर्स के यहां बिना कागजातों के काफी स्टॉक पाया गया, साथ ही बिना बिल के कारोबार होने व टैक्स नहीं चुकाए जाने के भी दस्तावेज मिले।


ज्वेलर्स और सरेंडर राशि
गब्बूलाल-बब्बूलाल
ज्वेलर्स 15.80 करोड़ रु.


शाह केवलचंद खुबाजी9.50 करोड़ रु.


मदनलाल ब्रजेश कुमार
कोठाना ज्वेलर्स 3.50 करोड़ रु.


तनिषा ज्वेलर्स 2.50 करोड़ रु.


मदनलाल-छगनलाल
ज्वेलर्स1.50 करोड़ रु.

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment