अपने पैसे को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो अब नो टेंशन
Source: Dainik Bhaskar News | Last Updated 02:07(10/02/12)
इंदौर। वित्तीय सत्र खत्म होने वाला है। यह सही समय है जब आप अपनी कमाई को सही जगह निवेश कर न सिर्फ टैक्स बचा सकते हैं बल्कि आमदनी भी बढ़ा सकते हैं। मगर इसके लिए जरूरी है सही सलाह। पाठकों की दुविधा को दूर करने के लिए भास्कर करने जा रहा है ‘टॉक शो’, जिसमें आप पूछ सकते हैं अपने सवाल। जिनके जवाब देंगे फाइनेंशियल ट्रेनर, टैक्स व शेयर मार्केट से जुड़े एक्सपर्ट्स। यह टॉक-शो सभी के लिए खुला है।
समय: शुक्रवार, शाम 4 बजे, स्थान: 4/54,एबी रोड, दैनिक भास्कर कार्यालय
editor_indore@mp.bhaskarnet.com, फोन: 0731-3988884