विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> Ax To Rob And Kill A Half Million Dollars

फरसा मारकर डेढ़ लाख रुपए लूटने की कोशिश

dainik bhaskar news | Apr 22, 2012, 07:18AM IST
 
 

इंदौर. शनिवार को रतलाम कोठी के पास बाइक सवार लुटेरों ने अनाज व्यापारी से डेढ़ लाख रुपए लूटने की कोशिश की। बदमाशों ने उस पर फरसे से हमला भी किया। एसएसपी ने आरोपियों पर १५ हजार का इनाम घोषित किया है। सीएसपी के अनुसार वारदात अनाज व्यापारी मयूरेश (23) पिता संतोष कुमार गर्ग निवासी मुराई मोहल्ला छावनी के साथ हुई।




दोपहर मयूरेश जंजीरवाला चौराहा स्थित आईएनजी वैश्य बैंक से डेढ़ लाख रुपए निकालकर एक्टिवा से घर जा रहा था। रतलाम कोठी के समीप बाइक पर दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोकना चाहा। पीछे बैठे बदमाश ने एक्टिवा की चाबी निकालने का प्रयास किया और गाड़ी बंद कर दी। उन्होंने उससे रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। वह गाड़ी छोड़कर भागने लगा।



एक बदमाश ने मयूरेश के गर्दन पर फरसा मारा। लेकिन फरसा पीठ पर टंगे बैग पर लगा। मयूरेश शोर मचाता हुआ पास में स्थित पान व चाय की दुकान पर पहुंच गया। घबराहट में लुटेरे भाग गए। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। सूचना पर तुकोगंज व पलासिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शक है कि बदमाश बैंक के बाहर से व्यापारी के पीछे लगे थे। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे हैं।


इन वारदातों में फरसा वाला गिरोह

ढक्कनवाला कुआं पर 9 जुलाई 2011 को अनाज व्यापारी दिनेश कसेरा से 9 लाख रुपए लूटे।
14 मार्च को छावनी में लोहा व्यापारी पुरुषोत्तम शर्मा से सवा पांच लाख लूटे।
16 अप्रैल को टाइल्स व्यापारी प्रेम माहेश्वरी के कर्मचारी गोपाल व अंकेश से होलकर कॉलेज के पास सवा लाख रुपए लूटे।

(सभी वारदातों में बदमाशों ने फरसा मारने की कोशिश की है। )
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment