राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
एयरपोर्ट पर हुआ कुछ ऐसा, यात्रियों को आ गया गुस्सा
Dainik Bhaskar News | Jun 18, 2012, 02:17AM IST

एयर इंडिया की दिल्ली से भोपाल होते हुए रात 8.30 बजे इंदौर आकर नौ बजे मुंबई जाने वाली उड़ान रविवार को 15 मिनट देरी से आई। विमान उतारने के वक्त पायलट को टायर में हवा का दबाव कम होने का अहसास हुआ। जांच में यह सही पाया गया। यहां सुधार की व्यवस्था नहीं होने के कारण फ्लाइट रोक दी। इसमें दिल्ली, भोपाल और इंदौर से मुंबई जाने वाले कुल 162 यात्री थे। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर ने बताया कि दिल्ली से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान से टायर मंगवाया गया है। उन्होंने टायर प्रेशर कम होने की पुष्टि की लेकिन पंक्चर होने से इनकार किया है। खबर लिखे जाने तक विमान टायर लेकर नहीं आया था और यात्री परेशान हो रहे थे। यात्री डॉ. सीएच सतवानी ने बताया उनकी मुंबई से बैंकाक की फ्लाइट थी जो अब छूट जाएगी।






