विज्ञापन
 
 
 
 

अब बैंकों को नहीं सुहा रहे ‘प्रधानमंत्री’

 
Source: Dainik Bhaskar News   |   Last Updated 02:10(10/02/12)
 
 
 
 
इंदौर। रोजगार देने के लिए प्रधानमंत्री के नाम से चलाई जा रही योजनाएं प्रदेश के बैंकों पर भारी पड़ रही हैं। तीन प्रमुख योजनाओं में ही बैंकों के करीब 303 करोड़ रु. डूब गए हैं या डूबने की कगार पर हैं। ये लोन सिक्युरिटी के बिना दिए गए हैं। प्रधानमंत्री रोजगार योजना (पीएमआरवाय), प्राइम मिनिस्टर एम्प्लायमेंट जेनरेशन प्रोग्राम (पीएमईजीपी) और प्रधानमंत्री स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (एसजीएसवाय) के तहत 21 बैंक लोगों को गारंटी के बिना लोन देते हंै। इसका फायदा उठाकर हजारों हितग्राहियों ने लोन तो ले लिया लेकिन चुकाया नहीं। बैंक के अधिकारियों की दलील है कि डिफाल्टर्स इतने ज्यादा हो गए हैं कि अब उनका हिसाब रखना भी मुश्किल है क्योंकि स्कीम में फोर्स रिकवरी का नियम ही नहीं है।

अन्य योजनाओं से भी झटका- खादी एंड विलेज इंडस्ट्री कमीशन (केवीआईसी), स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना मैला ढोने वालों का पुनर्वास (एआरएमएस) योजना, अंत्याव्यसायी, हाउसिंग, एजुकेशन लोन से भी प्रदेश के बैंकों को अब तक करीब 395 करोड़ का नुकसान हुआ है। इनमें राष्ट्रीयकृत, निजी और सहकारी बैंक शामिल हैं। बैंकों को दूसरा बड़ा झटका हाउसिंग लोन से लगा है।

मदद नहीं मिलती
यह तो वह राशि है जिसकी गणना कर ली गई है। इन योजनाओं के तहत बहुत बड़ी राशि को खोया हुआ मानकर बैंक भूल जाते हैं। बैंक प्रशासन से इसकी उगाही के लिए गुहार लगाते हैं, लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं निकलता। चाहकर भी योजनाएं बंद नहीं कर सकते।
बी. मंडल, प्रमुख स्टेट लेबल बैंकर्स कमेटी म.प्र.

ऐसे अटकी राशि (करोड़ में)
योजना----अमानक----शंकास्पद----डूबे----टोटल
पीएमआरवाय--27.54----52.64----25.93----106.11
पीएमईजीपी---25.04----24.12----14.82----63.98
एसजीएसवाय
(सामूहिक)----24.61---18.09----09.61----52.31
एसजीएसवाय
(व्यक्तिगत)----43.38----25.70----11.60----80.68
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
1 + 6

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment