महिला बाल विकास मंत्री रंजना बघेल ने तीसरे दिन कहा लोगों पर बहुत ज्यादा लाठीचार्ज हुआ। जांच होना चाहिए। वे 19 फरवरी को धार जाकर बात करेंगी।
मुख्यमंत्री को दूंगा रिपोर्ट : हार्डिया
प्रभारी मंत्री से भास्कर की सीधी बात
:दो दिन बाद क्यों गए धार?
जवाब : मुख्यमंत्री ने कहा आज ही जाना है।
:लोग नाराज हुए?
जवाब : गुस्सा स्वाभाविक था। मैं इसके लिए तैयार था।
:लाठीचार्ज जायज था?
जवाब : मैं मुख्यमंत्री को रिपोर्ट दूंगा।