वसंत पंचमी पर शुक्रवार को भोजशाला के बाहर लोगों पर लाठियां बरसाने के विरोध में गुस्सा फूट पड़ा। धार शहर सहित अधिकांशत: कस्बे शनिवार को पूरी तरह बंद रहे। धरमपुरी, धामनोद, राजोद, सादलपुर, केसूर, खैरोद, कालीबावड़ी में मुख्यमंत्री व आईजी के पुतले फूंके गए।