विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Big Facility On Indian Railway Stations

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने जा रही है एक बड़ी सुविधा

Dainik Bhaskar News | Jul 17, 2012, 01:49AM IST
 
 


इंदौर।रेल मंत्रालय देशभर के स्टेशनों के बुकिंग ऑफिस पर सिक्के उपलब्ध कराने वाली मशीनें (सीवीएम) लगाएगा। इससे खुल्ले पैसों की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।
 
अभी यात्री खुल्ले पैसे नहीं होने पर या तो पूरी राशि नहीं ले पाते या इधर-उधर भटकते रहते हैं। मंत्रालय ने तय किया है कि ए-वन श्रेणी (जैसे इंदौर) के स्टेशनों के हर बुकिंग ऑफिस पर अधिकतम चार और अन्य श्रेणी के स्टेशनों पर अधिकतम दो मशीनें लगाई जाएंगी।
 
मशीनें ऐसी जगह लगेंगी जहां यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो। रेल मंत्रालय ने इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक और अन्य सार्वजनिक बैंकों को मौका देने का मन बना लिया है। मशीनों का रखरखाव बैंक करेंगे और वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनमें हमेशा सिक्के रहें। मशीनों पर सिक्के की कमी होने और रखरखाव की जरूरत के लिए बैंक के संपर्क अधिकारी का नाम लिखा रहेगा।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment