विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Bjp Mission 2013 Mp

हारी हुई विधानसभा सीटों पर भाजपा का मिशन-2013 आज से

Dainik Bhaskar News | Aug 05, 2012, 03:27AM IST
 
 

इंदौर। हारी हुई विधानसभा सीटों को भाजपा आगामी चुनावों में खोना नहीं चाहती। इसी उद्देश्य से मिशन-2013 की शुरुआत भाजपा रविवार को देपालपुर से करेगी। प्रदेश भाजपाध्यक्ष प्रभात झा यहां दोपहर एक बजे विजय स्तंभ चौक पर सम्मेलन करेंगे। इस दौरान वे विधानसभा क्षेत्र के 220 मतदान केंद्रों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। देपालपुर के बाद सांवेर और इंदौर-3 में और फिर अन्य जिलों की हारी हुई सीटों पर भी सम्मेलन होंगे।

यह बात शनिवार को भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक मनोज पटेल ने संवाददाताओं से कही। श्री पटेल ने विधायक सत्यनारायण पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 2003 मैं विधायक था, तभी 500 करोड़ रुपए के कार्य भाजपा सरकार ने स्वीकृत किए थे। श्री पटेल उन्हीं रुपयों का उपयोग कर रहे हैं। विधायक पहले कहते थे मैं केंद्र सरकार से पैकेज लेकर आया हूं। उसी से कार्य हो रहे हैं तो अब केंद्र से पैकेज क्यों नहीं ला रहे? भाजपा मीडिया प्रभारी आलोक दुबे ने कहा देपालपुर के बाद श्री झा विधानसभा-तीन और उसके बाद सांवेर का दौरा भी करेंगे।

प्रदेश की 60 से ज्यादा सीटें

भाजपा प्रदेश की 60 से ज्यादा सीटों पर अभियान चलाएगी, जो अन्य पार्टियों के कब्जे में है। अध्यक्ष के अलावा संगठन महामंत्री, संभागीय संगठन मंत्रियों के साथ इस प्रचार अभियान को अंजाम देगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment