एक ने भूमि पूजन तो दूसरे ने फोड़ा नारियल, लेकिन काम नहीं हुआ शुरू
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 05:17(23/01/12)
इंदौर. विधानसभा क्षेत्र क्र. 2 में मंगलनगर उद्यान के विकास को लेकर राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ मची है। एक महीना पहले क्षेत्रीय पार्षद चिंटू चौकसे ने यहां नारियल फोड़ा तो शनिवार को विधायक रमेश मेंदोला भूमिपूजन कर आए। इस पर चौकसे का कहना है कि गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। भाजपा के नेता-विधायकों की दादागीरी नहीं चलने देंगे। वे जिस भाषा में बोलेंगे, हम उसी में जवाब देंगे।
उद्घाटन के एक माह बाद अब तक उद्यान में काम क्यों शुरू नहीं हुआ, इस सवाल पर चौकसे ने कहा कि वे पहले ही रहवासियों को बता चुके थे कि आठ लाख रुपए की लागत से काम फरवरी में शुरू होगा। इस काम को मेंदोला आज ही शुरू करवाते तो हमें उनका नारियल फोड़ना समझ में आता, लेकिन श्रेय लेने की होड़ के चलते ओछी राजनीति की जा रही है।