विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Business Woman Aakansha Rathi Murder Case Investigation

उद्योगपति आकांक्षा राठी के पति ने आखिर मेल में क्या लिखा था?

1 of 5 Photos
इंदौर। महिला उद्यमी आकांक्षा राठी केस में पुलिस को उनके पति अनिरुद्ध के कुछ मेल हाथ लगे हैं। ये ईमेल उन्होंने अपने पिता को किए थे। ईमेल में अनिरुद्ध ने लिखा था फैक्टरी मत बेचिए। परेशान मत कीजिए। घाटा है तो क्या हुआ, हम सब संभाल लेंगे। 
 
केस की तह तक जाने के लिए पुलिस याहू व हॉट मेल से जानकारी जुटा रही है। आकांक्षा के गार्ड से भी पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि मौत से पहले आकांक्षा ने महिला थाने में ससुर, सास, चाचा ससुर, देवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इसके कुछ दिन बाद ही आकांक्षा की अपने पिता केपी सिंह के घर (दिल्ली में) मौत हो गई। आकांक्षा ने ससुराल पक्ष पर अमानत में खयानत का भी आरोप लगाया था।
 
सीएसपी डी. कल्याण चक्रवर्ती के मुताबिक आकांक्षा के पिता ने चार ईमेल की प्रतिलिपि उपलब्ध करवाई है। दो मेल अनिरुद्ध ने पिता राजकुमार राठी को भेजे थे। सीएसपी के मुताबिक  अनिरुद्ध के पिता ने इंदौर का प्लांट करोड़ों के नुकसान का हवाला देकर एक अन्य सरिया कंपनी को बेचना तय कर लिया था जिससे आकांक्षा व अनिरुद्ध परेशान थे। इसी दौरान अनिरुद्ध ने पिता से कहा था मैं इस प्लांट को चलाने में सक्षम हूं।
 
आगे तस्वीरों के जरिए जानिए..क्या पिता ने अनिरुद्ध का कहना मान लिया, आकांक्षा ने भी दो मेल किया था तो उसमें क्या लिखा था, क्या वाकई कंपनी घाटे में चल रही थी...

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment