राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पीएससी पुनर्गणना में 456 और परीक्षार्थी सफल घोषित
Bhaskar News
| Jan 06, 2013, 03:25AM IST

इंदौर . मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के निर्देश के बाद मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने शनिवार शाम राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2010 की पुनर्गणना कर रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमें 456 अतिरिक्त परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया।
इन परीक्षार्थियों की विशेष मुख्य परीक्षा 3 फरवरी से इंदौर केंद्र पर होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए इन्हें 15 जनवरी तक एमपी ऑनलाइन पर आवेदन करना होगा।
गलत सवालों के मामले में जस्टिस एससी शर्मा ने पीएससी को नई उत्तर कुंजी के आधार पर सात दिन में पुनर्गणना कर राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2010 का परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए थे।
आयोग ने 24 घंटे में ही परिणाम घोषित कर दिया। पूर्व में सफल हो चुके 4924 परीक्षार्थी इस फैसले से अप्रभावित रहेंगे। इन अतिरिक्त परीक्षार्थियों की विशेष मुख्य परीक्षा होने के बाद एक साथ मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व घोषित परिणाम के आधार पर पीएससी 4924 परीक्षार्थियों की दिसंबर 2011 में ही मुख्य परीक्षा ले चुका है।






