इंदौर। पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों की डिक्की से चोरी करने वाले बदमाश का चित्र सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है। मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित सपना संगीता मार्ग का है। 4 दिसंबर को नीलू पति चेतन खंडेलवाल बेटी पूजा के साथ मधुराज कलेक्शन पर साडिय़ां खरीदने गई थी। स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी थी। वापस आकर जब पूजा ने डिक्की खोली तो उसमें 10 हजार रुपए भरा पर्स गायब मिला। व्यापारी एसोसिएशन महामंत्री जगदीश शर्मा के मुताबिक एसोसिएशन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार बदमाश चोरी करता नजर आया।
देखिए तस्वीरें...