विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Chidambaram Is With Pakistan Says Rss

‘...चिदंबरम पाक के साथ हैं’, आरएसएस का हमला

Dainik Bhaskar News | Jul 04, 2012, 01:56AM IST
 
 


इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एक साल के भीतर दूसरी बार सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने वाला है। पिछले साल अगस्त में संघ ने ‘भगवा आतंकवाद’ के नाम पर खुद पर लगाए गए आरोपों का जवाब देने की खातिर पूरे देश में धरना दिया था। इस बार जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार द्वारा गठित वार्ताकारों की रिपोर्ट के खिलाफ संघ ने आंदोलन की रणनीति तैयार की है।
संघ का आरोप है कि रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर को भारत से काटने का षडयंत्र साफ झलकता है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, देश के गृहमंत्री पी. चिदंबरम और दिलीप पडगांवकर पर भी निशाना साधा है। चिदंबरम को लेकर तो संघ ने नारा तक दे दिया है कि ‘ये अंदर की बात है, चिदंबरम पाक के साथ हैं।’
जम्मू-कश्मीर वार्ताकारों के प्रतिवेदन के खिलाफ देशभर में 6 जुलाई को धरना दिया जाएगा। इंदौर में संजय सेतु पर संघ और सारे आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता जुटेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। संघ की मांग है कि रिपोर्ट को तुरंत खारिज किया जाए। गृह मंत्रालय इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट से भी हटाए। वार्ताकार दल के सदस्यों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment