चोरल में मिले पैरों के निशान बाघ के ही
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 06:33(05/02/12)
इंदौर. चोरल गांव के समीप वन विभाग की टीम को बाघ के निशान मिले हैं। शनिवार को दिनभर चली मुहिम के बाद वन विभाग ने यह साफ किया है कि हर स्तर पर जांच करने के बाद यह पता चलता है कि बागोदा गांव से लोधिया जाने वाले रास्ते पर कई जगह बाघ के पंजों के निशान देखे गए हैं।
3 फरवरी के अंक में ही ‘भास्कर’ ने ‘चोरल के गांव में दिखा बाघ’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। लगभग चार से पांच घंटे वन विभाग की टीम एसडीओ अभय जैन के साथ चोरल व आसपास के गांवों में भटकी। श्री जैन ने बताया जांच के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि वह निशान बाघ के पंजे के ही हैं।
ऐसे हुई पुष्टि
- चोरल गांव के आगे लोधिया गांव के पास नानाघाट की गली में पंजे के निशान दिखे।
- समीप ही रुप सिंह के खेत पर पंजे के निशान दिखे। मौके पर ही जांच में साबित हुआ निशान बाघ के ही पंजे के।
- दो बेल के अवशेष मिले। गर्दन पर बाघ के पंजे व नाखून के निशान मिले।
- खेत से 500 मीटर दूरी पर ही पत्थरों से ढंकी एक गुफा दिखाई दी है।