विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> Cid Inspector Tourchered Ti

सीआईडी इंस्पेक्टर की ऐसी हिम्मत, थाने में ही दिखा दी दबंगई

Dainik Bhaskar News | Apr 28, 2012, 03:41AM IST
 
 

इंदौर। शासकीय आवास को लेकर राजेंद्रनगर थाना प्रभारी को उनके कक्ष में घुसकर सीआईडी इंस्पेक्टर ने निपटाने की धौंस दे डाली। टीआई ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए रोजनामचे में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीआईडी इंस्पेक्टर के इस रूप को देख सभी हैरान थे।

एएसपी मुख्यालय राकेश कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया राजेंद्रनगर थाना परिसर में टीआई के नाम से आवास आवंटित है। वर्ष 2007 से यहां ताला लगा था लेकिन कभी कोई रहने नहीं गया। हाल ही में यह आवास इंदौर में पदस्थ सीआईडी इंस्पेक्टर दिलीप जोशी के नाम आवंटित था। अगस्त 2011 में मकान का गेट खुला देख अधिकारियों ने जांच की तो अंदर किसी के रहने या सामान होने का प्रमाण नहीं मिला।

इस पर आवास टीआई राजेंद्रनगर दिलीप चौधरी को आवंटित कर दिया गया। शुक्रवार को इंस्पेक्टर दिलीप जोशी थाने पहुंचे और उन्होंने अभद्रता करते हुए टीआई सहित सभी को निपटाने की धौंस दे डाली।

विभागीय कार्रवाई होगी

श्री सिंह ने बताया इंस्पेक्टर दिलीप जोशी की हरकत की पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद निर्देशानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

‘खर्च वसूलना चाहते हैं’

श्री सिंह ने बताया हाल में शुरू हुई जांच में खुलासा हुआ है कि जिन अधिकारी व कर्मचारियों ने मकान पर कब्जा कर रखा है वे मरम्मत में लगा पैसा वसूलना चाहते हैं। यह आवास जिस भी नए व्यक्ति को अलॉट होता है तो कब्जाधारियों की मंशा होती है कि उनसे रुपए ऐंठ सकें।

आवंटन निरस्त करेंगे फिर निलंबन- आईजी व एसएसपी ने ऐसे सभी कब्जाधारियों के आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। अगर फिर भी वे मकान खाली नहीं करेंगे तो निलंबन के बाद कब्जा लेने की कार्रवाई की जाएगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment