विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> Sports >> City Students Win Medals In Athletics

शहर के स्टूडेंट्स ने जीते एथलेटिक्स में मेडल्स

Dainik Bhaskar News | Dec 05, 2012, 03:30AM IST
 
 


इंदौर। इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए राजीव गांधी टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (आरजीपीवी) की ओर से हुई स्टेट लेवल एथलेटिक्स कॉम्पीटिशन में शहर के स्टूडेंट्स ने मेडल्स जीते हैं। दो बच्चों को रीले में गोल्ड मेडल मिले हैं। चार अन्य ने भी रीले और डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीते हैं। गोल्ड जीतने वाले स्टूडेंट्स अब नेशनल्स के लिए कोलकाता जाएंगे।

आरजीपीवी की ओर से ये कॉम्पीटिशंस हाल ही में भोपाल के लक्ष्मीपति इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुई। वैष्णव इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर विनय मिश्रा ने बताया कि हमारी टीम ने रीले, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में हिस्सा लिया। स्टेट लेवल के इस मुकाबले में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन और सागर की टीमें आई थीं। अब हम कोलकाता में होने वाले नेशनल्स की तैयारी कर रहे हैं। 4&100 मीटर रीले में गोल्ड मेडल जीत चुके सुमित दुबे ने बताया कि हम कॉलेज में रेगुलर प्रैक्टिस करते रहते हैं। इससे हमें परेशानी नहीं आई। इस बार कॉम्पीटिशन का लेवल टफ था। नए प्लेअर्स भी काफी मेहनत कर आए थे।

रेगुलर ढाई किलोमीटर की दौड़

पांच किलोमीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली गरिमा चांदेलकर रोजाना ढाई किलोमीटर की रनिंग करती हैं। उन्होंने बताया कि बैलेंस्ड डायट और रेगुलर प्रैक्टिस के कारण मैं लगातार पांच किलोमीटर आसानी से दौड़ पाई। कॉम्पीटिशन में पैदल चलने या रुकने पर डिसक्वालिफाई कर दिए जाते हैं। लेकिन प्रैक्टिस होने की वजह से मुझे परेशानी नहीं आई।

ये रहे विनर्स

- सुमित दुबे 4&100 रीले में गोल्ड मेडल।
- संजय कनौज  200 और 4&400 रीले में गोल्ड मेडल।
- गरिमा चांदेलकर पांच किमी और 4&400 रीले में सिल्वर मेडल।
- दीक्षा जैन शॉटपुट में गोल्ड और डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल।
- नूपुर वीरमानी 4&100 रीले सिल्वर मेडल।
- रूपेश चौधरी 800, 1500 और 4&400 रीले में सिल्वर मेडल।
- जितेंद्र मंडलोई 4&100 रीले में गोल्ड मेडल और 100 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment