पूरी जिंदगी जीने का किया दावा और एक झटके में छोड़ दिया मृत्युलोक

इंदौर.रावजी बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने फांसी लगा ली। इससे पहले उसने मुंह पर सेलोटेप चिपकाकर हाथ-पैर भी टेप से बांध लिए थे। 15 दिन पहले ही उसका विवाह हुआ था।
सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मैं अपनी जिंदगी जी चुका हूं। अब मैं अपनी स्वेच्छा से मर रहा हूं। किसी को भी परेशान नहीं किया जाए। पुलिस के अनुसार जगजीवनराम मोहल्ला में विनोद बिसे का मकान है।
वहां पहली मंजिल पर रहने वाले 24 वर्षीय राजेश राठौर ने फांसी लगा ली। शाम चार बजे रूम मेट रोहित व वीरेंद्र कॉलेज से परीक्षा देकर लौटे तब आत्महत्या का पता चला। उन्होंने बताया कि हमने दरवाजा खटखटाया। नहीं खोलो तो उसे तोड़ दिया। अंदर राजेश फंदे पर लटका था।
गैस स्टैंड पर चढ़ा और फंदा लगाकर कूद गया
उसके मुंह पर सेलोटेप चिपका हुआ और उसी से हाथ-पैर बंधे देख सभी चौंक गए। हाथ पीछे बंधे होने से सभी उसे आत्महत्या नहीं मान रहे थे। एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर लाश देखी। टीम के वैज्ञानिक सुधीर शर्मा ने बताया मृतक ने आत्महत्या की है। जांच में पाया गया उसने मुंह पर सेलो टेप चिपका ली व हाथ-पैर भी उसी से बांधकर स्टैंड से कूद पड़ा।
मां बसस्टैंड पर रह तकती रही और बेटे बेवकूफ बनाकर चले गए
अंदर चल रहा था बड़ा खेल, पुलिस की दस्तक और तुड़वा बैठे पैर
रीक्षा देने बुलाया, लेकिन भूल गए सबसे बड़ा काम
मां को समझता था संबसे बड़ा रोड़ा, पत्नी प्रेम में कर बैठा घिनौना काम
यहां मरीज का इलाज कराने से पहली रखी जाती है अजीबो-गरीब शर्त







