कलेक्शन ऐसा कि आप कहें यही है राईट च्वाइस
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 06:02(05/02/12)
इंदौर. इंडिया के टॉप डिजाइनर रॉकी एस का कलेक्शन जिसमें एथनिक वियर का खूबसूरत काम था, वहीं लैक्मे फैशन वीक की डिजाइनर उर्वशी कौर का हैप्पी कलेक्शन विंटर से समर की तरफ टर्न होता नजर आया।
यशवंत क्लब में शनिवार को आयोजित फैशन एक्जीबिशन युवाना में नामी डिजाइनर्स के लेटेस्ट डिजाइन डिस्प्ले किए गए।
अभिनेत्री भाग्यश्री और यशवंत क्लब के चेयरमैन परमजीत सिंह छाबड़ा ने एक्जीबिशन का शुभारंभ किया। यहां लैक्मे फैशन वीके डिजाइनर रोहन अरोरा के कलेक्शन से लेकर मसाबा गुप्ता के डिजाइन के साथ मुंबई, जयपुर, कोलकाता आदि शहरों से आए डिजाइनर ने किड्स वियर, कोचर वियर, वुमेंस वियर, फुट वियर, बैग्स, ज्वेलरी व लाइफ स्टाल के प्रोडक्ट्स डिस्प्ले किए।
बायस कट्स व रिवर्सेबल जैकेट्स आ रहे पसंद
उर्वशी कौर के डिजाइन में ब्राइट कलर्स का कलेक्शन लोगों ने काफी पसंद किया। इंदौर मार्केट के बायर्स के लिए बोल्ड कलेक्शन भी डिस्प्ले किया गया। वे बताती हैं हम यहां साड़ी को परंपरागत तरीके से नहीं बल्कि बेल्ट, जैकेट्स के साथ पहना रहे हैं। ओवर लैप, हैरम स्टाइल के साथ रिवर्सेबल जैकेट्स है। बायस कट्स के ड्रेस जो किसी पर भी फिट हो सकते हैं। हमारे यहां 4500 से 17000 तक की रेंज का कलेक्शन है।
डेढ़ लाख का लहंगा और विदाउट प्लेट फेन
रॉकी एस के कलेक्शन में एथनिक वियर का काम पसंद किया जा रहा था। यहां 4000 के कुर्ते से लेकर डेढ़ लाख तक का लहंगा है। रोहन अरोरा के फुट वेयर कलेक्शन में हैंडमेड हील्स, लेदर पर प्रिंट, व इकोफ्रेंडली फुट वेयर देखने को मिले। प्रदीप नीमा बिना प्लेट्स का फेन लेकर आए। कोरियर वॉच में लाइब्रेरी की कल्पना जीवंत हो रही थी तो जापानी क्राकरी और 18 कैरेट गोल्ड प्लेटेड टेलीफोन आकर्षण का केंद्र बने थे।
किड्स का डिजाइनर कलेक्शन खास
दिल्ली की नम्रता अग्रवाल बच्चों के लिए ट्यूनिक से लेकर ट्रेडिशनल डिजाइनर कलेक्शन लाई। 600 से 2500 तक का कलेक्शन यहां है। बैंगलोर की श्रुति का किड्स कलेक्शन पेस्टल लाइट, पिच, पिंक कलर्स व मार्डन कट्स के नाम रहा। ऑर्गेनाइजर दीप्ति जायसवाल कहती हैं दो दिन के युवाना में 50 स्टॉल पर लाइफ स्टाइल, लाइव म्यूजिक, डिजाइनर कलेक्शन का पूरा मजा लिया जा सकता है।