विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Considered The Major Obstacle Snbse Mother, Wife

मां को समझता था संबसे बड़ा रोड़ा, पत्नी प्रेम में कर बैठा घिनौना काम

dainik bhaskar news | May 20, 2012, 01:48AM IST
 
 


इंदौर।पत्नी के लिए वृद्ध मां को मौत के घाट उतारने वाले अधेड़ पुत्र को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई। आरोपी ने अपनी मां पर यह कहते हुए केरोसिन डालकर जला दिया था कि तेरे जीते-जी मेरी पत्नी इस घर में नहीं आएगी। शनिवार को फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएस सिसौदिया ने सुनाया।

 

आरोपी जालंदर पिता अंबादास (50) निवासी मायापुरी खजराना है। वह 5 अगस्त 10 की दोपहर दो बजे मां हवासाबाई के पास पहुंचा और कहा, बुढ़िया, तू मेरी पत्नी को अपने घर में नहीं रहने दे रही है।इस कारण उसे अलग मकान में रहना पड़ रहा है।

मां ने कहा- बेटा, मैंने कब मना किया।

आरोपी ने यह कहते हुए कि तेरे जीते-जी मेरी पत्नी इस घर में नहीं आएगी, मां का हाथ पकड़ा और दूसरे हाथ से उन पर केरोसिन उंडेल दिया। फिर आग लगाकर भाग गया।महिला की चीख-पुकार सुन पड़ोसियों ने आग बुझाई और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

जिला लोक अभियोजक रवींद्रसिंह गौड़ ने पुलिस व मजिस्ट्रेट के समक्ष मृतका द्वारा दिए गए मरणासन्न कथन के आधार पर सिद्ध किया कि आरोपी ने मां की जान ली है। अदालत ने आरोपी को कैद के अलावा पांच सौ रुपए अर्थदंड से भी दंडित किया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment