विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Crime In Indore

पहले तो युवती से लूट लिया मोबाइल, मन नहीं भरा तो पार की हद

Dainik Bhaskar News | May 26, 2012, 00:50AM IST
 
 

इंदौर। कोचिंग करने आई बालाघाट की युवती से बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल लूट लिया। युवती ने अपने मोबाइल पर कॉल किया तो लुटेरे ने मोबाइल उठाया। उसने कहा दो हजार रुपए दे दो और मोबाइल ले लो। पुलिस ने उसे चोरी की गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया।

पलासिया पुलिस के मुताबिक घटना गीताभवन मंदिर के पास बालाघाट की तमन्ना पिता सुभाषचंद निजी कोचिंग क्लास में पढ़ती है। वह गुरुवार रात नौ बजे वहां से गीताभवन मंदिर से मोबाइल पर बात करती हुई होस्टल जा रही थी। तभी एक बदमाश आया और तमन्ना का मोबाइल झपटकर फरार हो गया। तमन्ना द्वारा अपने ही मोबाइल पर कॉल करने पर फोन लुटेरे ने उठाया। बदमाश ने कहा तुम पुलिस को शिकायत मत करो दो हजार रुपए दे दो और मोबाइल ले लो। तमन्ना ने पलासिया पुलिस को लूट की सूचना दी।

इसके बाद सहेली सोमा व रोशनी के साथ थाने पहुंची। वह रिपोर्ट लिखवा रही थी कि बाज स्क्वॉड के जवान रूपेश उर्फ टिंकू पिता कैलाश राठौर निवासी बाणगंगा को पकड़कर थाने ले आए। युवती ने आरोपी को पहचान लिया। उसके पास लूटा गया मोबाइल भी मिल गया। रूपेश से पुलिस ने एक बाइक (एमपी 10 एम 7009) भी जब्त की है। उसने कबूल किया कि गाड़ी दो दिन पहले ही जेल रोड से चोरी की थी।

पांच दिन पहले भी पकड़ाया

पुलिस के मुताबिक आरोपी को पांच दिन पहले भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बदमाश ने पुलिस के खिलाफ कोर्ट में आवेदन लगा दिया तो छोड़ना पड़ा। गुरुवार रात जवानों ने पकड़ा तो उसके पास दो मोबाइल मिले। वह जवानों को मोबाइल रखने का लालच देने लगा। उसने गीताभवन व साकेतनगर क्षेत्र में लूट की घटना स्वीकारी है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment