विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Csir Net Pattern Change

विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना, बदल गया नेट का पैटर्न

Dainik Bhaskar News | Aug 23, 2012, 02:54AM IST
 
 


इंदौर।काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) का नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) इस बार नए पैटर्न के साथ होगा। इस बार एक्जाम पूरी तरह ऑब्जेक्टिव रहेगी। एक्जाम डेट 23 दिसंबर है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 19 सितंबर है। शहर से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।

 

यूनिवर्सिटी में साइंस से जुड़े सब्जेक्ट पढ़ाने के मकसद से क्वालिफाई होने के लिए और पीएचडी करने के लिए ये एक्जाम क्लीयर करना जरूरी है। इस नेट के लिए सीएसआईआर एचआरडीजी की वेबसाइट पर ऑनलाइन एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस मंगलवार से शुरू हो चुकी है। एप्लीकेशन के लिए फीस बैंक चालान के जरिए भरी जा सकेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और हार्ड कॉपी एक्जामिनेशन सेंटर को भेजने की लास्ट डेट 24 सितंबर है।

 

रिमोट क्षेत्रों से सीएसआईआर नेट के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स 1 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं। सलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट 23 अक्टूबर तक सीएसआईआर ह्युमन रिसोर्स डेवलपमेंट ग्रुप की साइट पर जारी कर दी जाएगी। नवंबर के आखिरी हफ्ते तक चुने गए कैंडिडेट के पास एडमिट कार्ड भेज दिए जाएंगे। कैंडिडेट्स csirhrdg.res.in पर लॉगिन कर सकते हैं।

 

छह सब्जेक्ट में टेस्ट- सीएसआईआर नेट केमिकल साइंस, अर्थ एटमॉस्फियर, प्लैनेटरी साइंस, लाइफ साइंस, मैथेमेटिकल साइंस और फिजिकल साइंस सब्जेक्ट के लिए यह होती है। दूसरे सब्जेक्ट्स के लिए यूजीसी अलग से नेट कराता है।

 

होगा एक ही ऑब्जेक्टिव पेपर

 

रैशनल एजुकेशन के डायरेक्टर जयेश वैष्णव बताते हैं कि इस बार एक्जाम पैटर्न में बदलाव हुए हैं। पहले यह एक्जाम दो लेवल पर होती थी। अब एक ही ऑब्जेक्टिव पेपर होगा। इस पेपर में तीन पार्ट होंगे। पहले पार्ट में मेंटल एबिलिटी, लॉजिकल रीजनिंग, कम्प्यूटर और जनरल अवेयरनेस के सवाल पूछे जाएंगे। दूसरा पार्ट कैंडिडेट के सलेक्ट किए सब्जेक्ट के सवालों का होगा। इसका लेवल एमएससी का होगा।

 

तीसरा पार्ट रिसर्च ओरिएंटेड होगा। पहले पेपर में 20 में से 15 सवाल सॉल्व करने होंगे। दूसरे में 50 में से 35 और तीसरे पेपर में 75 में से 25 सवाल सॉल्व करने होंगे। पेपर में एक चौथाई नेगेटिव मार्किग रहेगी। इस एक्जाम में 60 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होते हैं। शहर से पिछली बार तकरीबन सात हजार कैंडिडेट ने यह एक्जाम दी थी। इस बार इंदौर में एक्जाम सेंटर नहीं बनाया गया है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment