विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Daughter And Mother Are Sleeping

मां-बेटी सो रही थीं, तभी हो गया एक बड़ा हादसा

Dainik Bhaskar News | Aug 11, 2012, 02:16AM IST
 
 


इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात फिर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मां-बेटी सोती रही और चोर 15 तोला सोना (कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए) व 10 हजार रुपए ले उड़े। पुलिस व परिजन को आशंका है कि बदमाशों ने नशीले स्प्रे का इस्तेमाल कर चोरी की है। पुलिस बुधवार रात बैकुंठधाम निवासी कांच व्यापारी प्रकाश कुकरेजा के घर हुई 25 लाख की चोरी का सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि गुरुवार देर रात पद्मावती कॉलोनी निवासी रिटायर्ड शिक्षिका पुष्पा पति सीताराम पंत के घर चोरी हो गई। श्रीमती पंत छोटी बेटी ज्योति के साथ कॉलोनी स्थित विनायक रीजेंसी में रहती हैं। उनके पति का देहांत हो चुका है।सुबह 6 बजे नींद खुली तो घर की हालत देख उनके होश उड़ गए। बालकनी का गेट खुला था और बेडरूम की अलमारी का सामान फैला पड़ा था। उन्होंने ज्योति को उठाया। चोर रात में उनके यहां से अलमारी के लॉकर में रखे 15 तोला सोना और 10 हजार रुपए ले उड़े। ज्योति एक निजी कंपनी में काम करती है। बड़ी बेटी संगीता पति मनोज सुरंगे के साथ शालीमार पॉम्स में रहती है। पुलिस ने मौका-मुआयना कर नौकरानी ललिता से पूछताछ भी की। चांदी के जेवर छोड़े, एटीएम कार्ड बाहर फेंक गएसंगीता ने बताया संभवत: चोरों ने नशीले स्प्रे का प्रयोग किया है। मां और बहन उठी तो उनकी आंखों में जलन हो रही थी। पुलिस को भी यही आशंका है। संगीता ने यह भी बताया कि रात एक बजे तक मां व बहन जाग रहे थे। चोरों ने चार से छह बजे के बीच वारदात की है। उन्होंने चांदी के जेवर छुए तक नहीं जबकि दो पर्स से पैसे निकालकर पर्स और एटीएम कार्ड घर के बाहर फेंक गए। सोने की आठ चूड़ियां, तीन हार, पांच जोड़ी कान के टॉप्स, चार अंगूठियां और चेन समेत अन्य सामान चोरी गया है। संगीता ने बताया चोर बाउंड्रीवाल से होते हुए बालकनी तक पहुंचे। उसके बाद अलमारी से हाथ डालकर उन्होंने बालकनी का दरवाजा खोला। फिर वारदात को अंजाम दिया।आयकर विभाग के पूर्व सुप्रींटेंडेंट के घर चोरीपलासिया थाना क्षेत्र स्थित गीतानगर निवासी आयकर विभाग के पूर्व सुप्रिंटेंडेंट हरि गजवानी के घर से चोर टेबल पर रखे पर्स से 400 रुपए, एक मोबाइल और चाबी का गुच्छा ले गया। उनकी पत्नी नीलम ने बताया चोर जाली काटकर अंदर घुसा। उसने बेडरूम की अलमारी खोली तो मेरी नींद खुल गई। मुझे करवट बदलते देख चोर भाग निकला लेकिन उसके जूते वहीं रह गए। श्रीमती गजवानी ने बताया चोर दुबला-पतला लड़का था।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment