राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
एक जवाब...और लोक सेवा की परीक्षा में टॉपर बन गए धीरेंद्र
Dainik Bhaskar News
| May 21, 2012, 01:01AM IST

इंदौर। मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वन विभाग की परीक्षा में शहर के धीरेंद्र पांडे ने टॉप किया है। साक्षात्कार में उनसे पूछा गया यदि उन्हें जंगल में पैराशूट से लैंड करना पड़े तो बाहर निकलने की योजना क्या होगी।धीरेंद्र के अनुसार सवाल के सटीक जवाब ने उन्हें परीक्षा में टॉपर बना दिया। जवाब में धीरेंद्र ने कहा जंगल में लैंड करते ही सेंटर पाइंट डिसाइड करना होगा। उसके बाद चारों डायरेक्शन्स को आइडेंटिफाई करने के बाद वेस्ट की ओर जाऊंगा। शाम होने से पहले किसी ऊंचे स्थान पर जाकर आस-पास के गांवों की तलाश करूंगा। यदि उस डायरेक्शन में कुछ नहीं मिलता तो सेंटर पाइंट पर आकर नेक्स्ट डायरेक्शन में जाऊंगा।धीरेंद्र के इस जवाब के बाद साक्षात्कार लेने वाले काफी प्रभावित हुए और फिर वे टॉपर बन गए।







