पहले हुआ था नौकरी से बर्खास्त, अब गंदा किया भगवान का घर
Source: Dainik Bhaskar News | Last Updated 04:31(10/02/12)
इंदौर। सदर बाजार पुलिस ने बर्खास्त सिपाही को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। वह बटालियन में ही शिव मंदिर से तांबे का नाग चुराकर ले जा रहा था। उसे पहले भी हेराफेरी के मामले में नौकरी से निकाला गया था।
सीएसपी के मुताबिक शिवाजी पिता पुंडलिकराव देउस्कर निवासी सदर बाजार मेन रोड गुरुवार दोपहर प्रथम बटालियन स्थित शिव मंदिर से तांबे का नाग चुराकर ले जा रहा था। मेन गेट पर संतरी को शिवाजीराव पर शक हुआ। बैग की तलाशी लेने पर तांबे का नाग निकला।