राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
जम्मू जाने के लिए इस खास ट्रेन में न कराएं रिजर्वेशन, क्योंकि...
Dainik Bhaskar News
| Jun 06, 2012, 01:56AM IST

20 जुलाई से पहले किसी भी श्रेणी में कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही है। जिन लोगों की अमरनाथ यात्रा तय हो गई है, वे यात्री भी हर रोज वेटिंग के आंकड़े देख रहे हैं लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान नहीं आ रही। स्थिति यह है कि 10-15 दिन तक वेटिंग के आंकड़े कम नहीं हो रहे। अमरनाथ यात्रा 25 जून से शुरू हो रही है और 21 जून से इंदौर से जत्थे जाना शुरू हो जाएंगे।
वेटिंग देखकर जरूरी निर्णय लेंगे-रतलाम रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जी.एम. नायर का कहना है मालवा एक्सप्रेस की वेटिंग पर हम लगातार नजर रखे हुए हैं। जब भी वेटिंग में असामान्य बढ़त हुई, अतिरिक्त कोच लगाने के बारे में निर्णय लेंगे।
अभी 21 कोच से चल रही है-मालवा एक्सप्रेस फिलहाल 21 कोच से चल रही है। इसमें 12 स्लीपर, तीन थर्ड एसी, एक सेकंड एसी, चार जनरल श्रेणी और एक पेंट्री कार शामिल है।







