विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> Facebook Open Truth Of The Boy

कार्ड, कैमरा और फेसबुक ने खोल दी इस चोर की पोल

Dainik Bhaskar News | Mar 27, 2012, 00:24AM IST
 
 

इंदौर। ट्रेजर आईलैंड के पार्किग से चोरी गई बाइक को पुलिस ने 12 दिन में ढूंढ निकाला। इसके लिए उन्होंने सीसीटीवी, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट, फेसबुक समेत सभी तकनीक का इस्तेमाल कर दो चोरों को पकड़ा। एक 12वीं का छात्र है तो दूसरा कानून का।

तुकोगंज टीआई ने बताया 14 मार्च को ट्रेजर आईलैंड से निखिलेश पिता विजय खंडेलवाल निवासी साकेतनगर की आर-15 बाइक चोरी हुई थी। वह फिल्म देखने गया था। जांच में मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर बाइक ले जाते नजर आया। चोरी रात 9 से 10 बजे के बीच हुई थी। पुलिस ने मॉल के अन्य सीसीटीवी कैमरों से तस्वीरें निकलवाई और मिलान करने पर पता चला बाइक ले जाने वाले दो युवक थे। एक ने निखिलेश की बाइक चलाई तो दूसरी बाइक खुद चोरों की थी। बार में लगे कैमरों से पता चला चोरों ने घटना के पहले बार में शराब पी थी।

कार्ड से पेमेंट कर फंस गए

शराब का पेमेंट एक चोर ने आयुष राउत पिता प्रताप राउत राय (20) निवासी अनूपपुर के कार्ड से किया था। उस कार्ड से मिली डिटेल से कुछ सुराग पुलिस को लगे। फिर पुलिस ने इन नामों से फेसबुक अकाउंट चेक किया और आयुष की फोटो देखी। उसका चेहरा सीसीटीवी में आए चोर के चेहरे से मेल खा गया। इसे पक्का करने के लिए पुलिस ने अनूपपुर पुलिस से मदद ली। जांच हुई तो पता चला वह भोपाल में भाई के यहां है। टीम ने वहां से उसे दबोच लिया। पुलिस ने उससे बाइक जब्त कर ली।

पांच साल से 12वीं की परीक्षा दे रहा था

टीआई अशोक तिवारी ने बताया पूछताछ हुई तो पता चला आयुष के पिता ग्रामीण बैंक में मैनेजर हैं और मां लेक्चरर हैं। वह पिछले पांच सालों से 12वीं में फेल हो रहा है। चार साल अनूपपुर में प्राइवेट फार्म भरने के बाद इस साल वह इंदौर से एक स्कूल से प्राइवेट परीक्षा देने आया था। बाइक चलाकर ले जाने वाला युवक आयुष का दोस्त अभिषेक पिता रवींद्र तिवारी निवासी शहडोल था।

‘मेरे पापा मुझे मार डालेंगे सर’

अभिषेक साकेतनगर में ही किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पता चला वह इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ में तृतीय वर्ष का छात्र है। उसके पिता शहडोल में वकील हैं। अभिषेक ने कहा उसे आयुष ने फंसाया है। प्लानिंग आयुष की थी और वही बाइक ले गया था। वह बार-बार कह रहा था कि मेरे पापा बहुत स्ट्रिक्ट हैं। मुझे मार डालेंगे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment